मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times
रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में शांति समिति की बैठक थाना परिसर में अभी कुछ समय पहले संपन्न हुई। बैठक में मौजूद नागरिकों ने अपनी अभिव्यक्ति कर पुलिस को चौकन्ना किया और कहा कि नगर मे चोरियां अधिक हो रही हैं। जिस पर एसडीओपी श्री गवली ने कहा कि अब नहीं होगी। शांति समिति की बैठक को बुलाने का उद्देश्य आचार संहिता का उल्लंघन न होना और न्यायालय के आदेश का पालन कराना और नवरात्रि पर्व को शालीनता से मनाए जाने के लिए लोगों सचेत करना है। एसडीओपी श्री गवली ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन न करें, आचार संहिता लगने के बाद चुनाव के समय आई है इसलिए विशेष ध्यान दें।

मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

एसडीएम श्री मालवीय ने कहा कि शराब पीकर गरबा पंडालों में अगर कोई दिखाई दिया तो उसे उठा लिया जाएगा चाहे वह किसी भी समिति का सदस्य क्यों न हो क्योंकि गणेश विसर्जन के समय पर हमने अधिकतर शराब पिए हुए लोगों को भी देखा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस की कमजोरी को दबे स्वर में स्वीकार किया। बैठक में कई मुद्दों पर आम सहमति बनी। बैठक में चोरी और अवैध व्यापार को लेकर बैठक में सदस्यों ने चिंता जाहिर की, जिस पर थाना प्रभारी श्री कुशल रावत ने कहा कि इन सब के खिलाफ मुहिम की मैंने कमान संभाली है, भविष्य में इन लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने बैठक में शामिल गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, समाजसेवियों से अनुरोध किया कि छोटे अपराधों की संख्या की ओर ध्यान न दें व बड़े अपराधियों को नियंत्रित करने की दिशा में हम सब एक दूसरे के सहयोगी साबित हों ऐसे प्रयास करें।

मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

शांति समिति की बैठक में उपस्थित एसडीम श्री मालवीय एसडीओपी श्री गवली, तहसीलदार श्री राजेश, मेघनगर थाना प्रभारी श्री कुशल रावत, एमपीबी कनिष्ठ यंत्री मेघनगर नगर परिषद सीएमओ श्री तोशनीवाल, भारतीय पत्रकार संघ के संयोजक जनाब सलीम शेरानी, पूर्व सरपंच व वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष पति श्री नटवर बामनिया, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article