फरार इनामी बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार, गैंगरेप का आरोप है भी है दर्ज | New India Times
अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:
फरार इनामी बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार, गैंगरेप का आरोप है भी है दर्ज | New India Times

पुलिस अधीक्षक आर.जे. अल्वारेस व अतिरक्त पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह के दिशा निर्देश पर चलाये जा रहे इनामी व वारंटियों की धर पकड़ अभियान के तहत भारोली पुलिस ने 5 हजार रूपये के इनामी वांरटी को हथियार समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

भारोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बेताल सिंह पुत्र जसराम बाल्मीक निवासी गोरम जो विभिन्न धाराओं के तहत विगत दो साालों से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था, को मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आसुतोष शर्मा ने अपने दल-बल के साथ उसे घटनास्थल भारोली से ही 315 बोर के कट्टे एवं एक जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गैंगरेप में संलिप्त था आरोपी

आरोपी बेताल पुत्र जसराम बाल्मीक निवासी गोरम को पुलिस ने पकडक़र पुलिसिया अंदाज में जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि थाना माधौगंज ग्वालियर में अपराध क्रमांक 63/16 में धारा 363, 366, 376 (2 एफ) 376 (2 आई) 376( डी) 34 आईपीसी लैगिंग अपराध के तहत प्रकरण दर्ज थे वहीं न्यायालय से भी वारंट जारी था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article