बिहार प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा पटना महानगर की आवश्यक बैठक रेड कारपेट में हुआ संपन्न | New India Times
अतीश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT:
बिहार प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा पटना महानगर की आवश्यक बैठक रेड कारपेट में हुआ संपन्न | New India Times

बिहार प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा पटना महानगर की एक आवश्यक बैठक रेड कारपेट में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन का विस्तार करना बताया गया है। संगठन का कार्य प्रगति पर हो इसके लिए उप सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि, गणपति संवाद के द्वारा महासभा की ओर से एक पत्रिका भी निकाली जाएगी इसके लिए संपादकीय टीम बनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष श्री राज किशोर साह, महासचिव श्री अंजनी कुमार, डॉ० रविकांत दिवाकर , श्री आदित्य कुमार गुप्ता, श्री मुकुल मोहन सहित कई गणमान्य लोग हैं।

बिहार प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा पटना महानगर की आवश्यक बैठक रेड कारपेट में हुआ संपन्न | New India Times

बैठक में शशिकांत गुप्ता उर्फ मुन्ना जी ने प्रस्ताव दिया कि, श्री कुंदन कुमार को मदद किया जाए। कुंदन का दोनों किडनी फेल है और कुंदन के परिवार वालों ने मदद मांगी है। श्री शशिकांत गुप्ता उर्फ मुन्ना जी का लोगों ने समर्थन करते हुए स्वेच्छा से 5000 , 2500, 1100, 500, 250 जिनसे जो हुआ सभी ने सहयोग दिया और सहयोग लोग देना जारी रखे हुए हैं, यह एक अच्छी पहल है और इससे यह स्पष्ट होता है कि आज भी समाज में समाज के लोग एक दूसरे को सहयोग करते हैं और एक दूसरे का दुख- सुख समझते हैं, यह महासभा की बड़ी बात रही।

बिहार प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा पटना महानगर की आवश्यक बैठक रेड कारपेट में हुआ संपन्न | New India Times

बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष श्री राज किशोर साह ने किया जबकि संचालन महासचिव श्री अंजनी कुमार साह ने किया। बैठक में श्री संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से श्री लल्लन प्रसाद गुप्ता, श्री शंकर प्रसाद गुप्ता, श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री विजय कुमार गुप्ता, श्री राज गुप्ता, श्री संजीव कुमार साह ,श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री ए के गुप्ता सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article