जलसंपदा तथा मेडीकल साइंस मंत्री श्री गिरीश महाजन ने मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन | New India Times

नरेंद्र इंगले,जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलसंपदा तथा मेडीकल साइंस मंत्री श्री गिरीश महाजन ने मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन | New India Timesजामनेर तहसिल क्षेत्र के पलासखेडा गांव में जलसंपदा तथा मेडीकल साइंस मंत्री श्री गिरीश महाजन की उपस्थिती में क्षेत्र के पहले मेडिकल काॅलेज का शुभारंभ किया गया है।

श्री प्रकाशचंद जैन काॅलेज औफ़ फ़ार्मसी व अनूसंधान केंद्र का उद्घाटन मंत्री जी के करकमलो से किया गया, जिसके बाद मंत्री जी तथा लोकनियुक्त नगराध्यक्ष श्रीमती साधना महाजन के हाथों आयुर्वेदीक मेडीकल काॅलेज तथा अस्पताल की नींव रखी गयी है। रवीवार सुबह 9 बजे प्रस्तावित इस समारोह के लिए महाजन ने मुंबई से गृहनगर पहुंचकर विशेष उपस्थिति दर्ज करायी। इस मेडीकल हब के संस्थापक श्री राजेशकुमार कावडिया और श्री मनोजकुमार कावडिया बंधुओ ने समारोह का उमदा प्रबंधन किया था। कावडिया परीवार द्वारा क्षेत्र के उद्योगविकास में अब तक दिया योगदान निश्चित रुप से रेखांकित करने जैसा है।

अपने संबोधन मे मंत्री जी ने इस मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धी को लेकर कावडिया परीवार का सम्मान किया। समारोह के लिए मुख्य अतिथी ईश्वरलाल जैन तथा सुरेश जैन किसी कारण वश मौजुद नहीं रह सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article