ग्रुप डी की परीक्षा में 20000 रूपया लेकर परीक्षार्थी के बदले परिक्षा दे रहे थे दूसरे लोग | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; 

ग्रुप डी की परीक्षा में 20000 रूपया लेकर परीक्षार्थी के बदले परिक्षा दे रहे थे दूसरे लोग | New India Times​18 सितंबर को RRB द्वारा ली जा रही ग्रुप डी की परीछा में दो परिछार्थियों को RPF एवं सेण्टर इंचार्ज द्वारा पकड़ा गया । पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि 20 हजार रुपये का लालच देकर उन्हें दूसरे के बदले परीक्षा में बिठाया गया है।

पकडे गये लोगों में राहुल कुमार पेसर बाल्मीकि सिंह ,घर शेरपुर, थाना जंदाहा और रंजीत कुमार पेसर सुनील कुमार यादव, घर एकेमि, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा का समावेश है।

पूछने पर दोनों व्येक्तियों ने बताया कि अभिषेक नाम का एक व्यक्ति ने सेट किया है और 20000 रुपया का लोभ देकर परीक्षा में बैठाया है।

राहुल कुमार संजीव कुमार यादव नामक व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा दे रहा थे जबकि रंजीत कुमार सुमित कुमार की जगह पर परीक्षा दे रहा था। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर क़ानूनी कार्रवाई हेतु पाटलीपुत्र थाना को सौंप दिया गया है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article