साक्षरता प्रेरक संघ की धार में आगामी रणनीति के लिए हुई बैठक | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT;

साक्षरता प्रेरक संघ की धार में आगामी रणनीति के लिए हुई बैठक | New India Times​साक्षरता संविदा प्रेरक संघ की बैठक लालबाग धार में रखी गई, जिसमें धार जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला कमेटी सहित सक्रिय प्रेरक मौजुद रहे।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष का पदभार मोहन परमार को सौंपा गया और महिला मौर्चा जिला अध्यक्ष के प्रभार का दायित्व अनिता डामोर को दिया गया साथ ही समस्त कमेटी सदस्य एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की शासन द्वारा प्रेरकों के रोजगार एवं हित में कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है। जिसके विरोध में धार जिले के समस्त प्रेरक भूख-हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक करेंगे एवं प्रदेश संघ के आव्हान पर भोपाल व दिल्ली प्रदर्शन हेतु शामिल होंगे। साथ ही आचार संहिता तक हाईकोर्ट की शरण में जाने की सभी के द्वारा सहमति प्रदान की गई।​साक्षरता संविदा प्रेरक संघ शासन के रवैये से बहुत दुखी है। शासन को 6 वर्ष की सेवा देने के बाद भी इन्हें विगत 6 माह से बेरोजगार कर दिया है, साथ ही 6 माह से शासन से गुहार लगाई जा रही है किन्तु शासन द्वारा आज तक कोई भी ध्यान नही दिया गया है जिससे समस्त प्रेरकों में आक्रोश व्याप्त है। 30 सितंबर 2018 तक शासन ने साक्षरता संविदा प्रेरकों का निराकरण नही किया गया तो आगामी विधान सभा चुनाव के सम्बन्ध में विचार -विमर्श करना पड़ सकता है।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा द्वारा संवाददाता को दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.