भोपाल में आजाद मार्केट के पास मंदिर के पीछे लावारिस हालत में नवजात बच्चे के मिलने से फैली सनसनी   | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

भोपाल में आजाद मार्केट के पास मंदिर के पीछे लावारिस हालत में नवजात बच्चे के मिलने से फैली सनसनी   | New India Times​भोपाल के थाना हनुमानगंज क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवजात बच्चा लावारिस हालात में पड़ा  मिला।

थाना हनुमानगंज उप निरीक्षक विजय भामरे ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 7:00 बजे डायल 100 पर कॉल कर सूचना दी गई कि शिखा होटल के पास दुर्गा मंदिर के पीछे 4 दिन का एक नवजात बच्चा कपड़े मे लिपटा हुआ पड़ा है । डायल-100 पुलिस स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय कमला नेहरू अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ नवजात को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उपचार किया जा रहा है ।  

थाना हनुमानगंज की पुलिस का कहना है कि लावारिस हालात में मिले बच्चे की जांच शुरू कर दी गई है कि यह बच्चा किसका है और यहां तक कैसे पहुंचा जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.