रिटायर्ड IAS ए आर खान अल अमीन ऐजुकेशनल सोसायटी के समारोह में बेंगलोर में हुए सम्मानित | New India Times

अशफाक कायमखानी, बेंगलोर/जयपुर, NIT; ​रिटायर्ड IAS ए आर खान अल अमीन ऐजुकेशनल सोसायटी के समारोह में बेंगलोर में हुए सम्मानित | New India Timesभारत भर में 250 से अधिक मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज के शैक्षणिक संस्थान संचालित करने वाली बेंगलोर की सामाजिक संस्था “अल अमीन ऐजुकेशनल सोसायटी” ने अपने 86-वें स्थापना दिवस के मौके पर राजस्थान के नामी गिरामी सामाजिक कारकून व भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी ए.आर खान को उनकी सालों से समाजी खिदमात सफलता पूर्वक अंजाम देते आने पर उन्हें सम्मानित किया है।​रिटायर्ड IAS ए आर खान अल अमीन ऐजुकेशनल सोसायटी के समारोह में बेंगलोर में हुए सम्मानित | New India Timesज्ञात रहे कि राजस्थान केडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे ए.आर खान के सेवाकाल में उनकी कर्तव्यनिष्ठा व इंसाफाना कार्यवाही के लिये मशहूर होने के साथ साथ उनको सेवा काल में मिलने वाले अतिरिक्त समय में खान हमेशा तत्पर रहे हैं। खान के सेवानिवृत्त होने के बाद अपना जीवन खिदमत-ए-खल्क मे लगाना शूरु करने के बाद उन्होंने आज तक पीछे मुड़कर नही देखा है। मोहतरम खान की इन्हीं खिदमात को देखते हुये बेंगलोर में भारत की नामी गिरामी संस्था “अल अमीन ऐजुकेशनल सोसायटी” ने अपने 86-वें स्थापना दिवस के मोके पर बेंगलोर में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article