एससीएसटी संसोधन कानून के खिलाफ स्वर्ण संगठन खूलकर आये सामने | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT; ​एससीएसटी संसोधन कानून के खिलाफ स्वर्ण संगठन खूलकर आये सामने | New India Timesभारत में अधीकांश व्यापार पर एक तरह से स्वर्ण वर्ग का दबदबा होने के कारण आज 6-सितंबर को भारत बंद की घोषणा के तहत राजस्थान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र बंद नजर आ रहे हैं। वही दलित संगठन लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबको अधिकार बताते हुये 6 सितंबर के भारत बंद पर किसी तरह की खास प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं, जबकि दलित संगठनों द्वारा कानून के समर्थन में पहले भारत बंद किये जाने पर अनेक जगह हिंसा व तनाव भी हुआ था।

राजस्थान में एक एक करके स्वर्ण संगठन उक्त संसोधन कानून के खिलाफ धिरे धिरे खूलकर विरोध में आने लगे हैं। दूसरी तरफ अंदर ही अंदर दलित संगठन भी कानून के समर्थन में रणनीति बनाने में लगे हुये हैं। इसी मध्य खबर आ रही है कि भाजपा नेता व करणी सैना अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह कालवी आगामी 23-सितम्बर को उक्त कानून के खिलाफ राजस्थान में विशाल रैली करने का आह्वान कर रखा है।

            कुल मिलाकर यह है कि एससीएसटी संसोधन कानून का आगे चलकर क्या होगा यह तो भविष्य बतायेगा लेकिन तीन महीने में होने वाले राजस्थान के आम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसको लेकर सियासत काफी गरमा चुकी है। वही वर्गो में तनाव के हालात भी बन चुका हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article