मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
पावरलूम बुनकर संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रियाज़ अहमद अंसारी ने एनआईटी संवाददाता को बताया कि “जन आशीर्वाद यात्रा” में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर आगमन पर पावरलूम बुनकर संघ ने अपने सरपरस्त सेठ अब्दुल रब की सरपरस्ती में यह फैसला किया है कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी पावरलूम बुनकर मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनंदन करेंगे। पावरलूम बुनकर संघ अध्यक्ष ने समस्त बुनकर बिरादरी से गुज़ारिश है कि अधिक से अधिक संख्या में मिलन होटल के पास स्वागत एवं अभिनंदन के लिए उपस्थित रहें और बुनकर इत्तेहाद का परिचय दें।
