इंदौर डीआईजी की अनूठी पहल:काम के दबाव व मानसिक तनाव से बचाने के लिए पुलिस कर्मियों को सपरिवार भेज रहे हैं पिकनिक पर | New India Times

संदीप शुक्ला, इंदौर (मप्र), NIT; 

इंदौर डीआईजी की अनूठी पहल:काम के दबाव व मानसिक तनाव से बचाने के लिए पुलिस कर्मियों को सपरिवार भेज रहे हैं पिकनिक पर | New India Times​इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने पुलिस कर्मियों में बढ़ते काम के दबाव और मानसिक तनाव को कम करने की दिशा में अनूठी पहल की है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सपरिवार पिकनिक पर भेजना शुरू किया है। इसके लिए पुलिस कर्मियों का चयन उनके जन्मदिन या शादी की सालगिरह के आधार पर किया जा रहा है।विगत 2 सितंबर को ही 10 पुलिस कर्मियों को परिवार के साथ पिकनिक पर भेजा जिसकी सम्पूर्ण व्यवस्था विभाग की तरफ से की गयी। इस पहल को पुलिस कर्मियों के परिजनों ने जमकर सराहा और गुलदस्ता भेंट कर डीआईजी का अभिनंदन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.