मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
कांग्रेस नेत्री डाकवाड़ी वार्ड पार्षद और पूर्व निगमाध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने नवीन बस स्टैंड सिंधी बस्ती के बजाये पूराना बस डिपो (शिकारपुरा) पर बनाने को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर की है और राजनीति से ऊपर उठकर नगर हित में इस ओर सभी से सहयोग देने की अपील की है। श्रीमती गौरी शर्मा के अनुसार यदि शिकारपुरा में बस स्टेण्ड बनेगा तो शहर में यातायात का भार कम होने के बजाय और बढेगा। अगर शहर में यातायात का भार कम करना है, तो सिंधी बस्ती में नवीन बस स्टैंड निर्माण ठीक एंव उचित है। क्योंकि इंदौर, राजस्थान, रावेर, महाराष्ट्र आदि मार्गों की बसें शहर के बाहर अर्थात सिंधी बस्ती से निकल कर ही जाएंगी इस से शहर में यातायात का भार भी कम होगा और पुराने बस डिपो के पास ग्रामीणों की सुविधा के लिए शाहपुर, फोफ़नार, शेगांव, खकनार, धारनी अमरावती आदि का बस स्टेण्ड बनाया जाता है तो यातायात का भार शहर में कम होगा और शहर के नागरिकों को भी आने जाने में सुविधा होगी। एक ही जगह सभी नागरिक जमा होंगे तो शहर में फिर यातायात का भार बढेगा और जो हमारा उद्देश्य है कि दुर्घटना कम हो, ट्रैफिक कम हो , प्रदूषण ना हो, वह उद्देश्य पूरा नहीं होगा। श्रीमती गौरी शर्मा ने सभी मीडिया बंधुओ, महापौर जी, मंत्रि महोदया, क्षेत्रीय सांसद, बुद्धिजीवी वर्ग, सभी निर्वाचित पार्षद गण, जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर इस जनांदोलन में सहभागी बनने की अपील की है।
