मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 फ़रवरी को बहराइच और श्रावस्ती जिले में 6 जन सभाओं को करेंगे संबोधित | New India Times

 फ़राज़ अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 फ़रवरी को बहराइच और श्रावस्ती जिले में 6 जन सभाओं को करेंगे संबोधित | New India Timesसमाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमन्त्री अखिलेश सिंह यादव 22 फ़रवरी ( बुधवार ) को बहराइच और श्रावस्ती जिले में 6 चुनावी जन सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

1. प्राइवेट हैलिकाप्टर से आ रहे मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव बहराइच सदर  विधान सभा  क्षेत्र की प्रत्याशी पूर्व सांसद रुबाब सईदा और पयाग पुर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव के समर्थन में संयुक्त चुनावी जन सभा GGIC खेल ग्राउण्ड ( गेंद घर ) पर सम्बोधित करेंगे ।

2. मुख्य मन्त्री बलहा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी राज्य मन्त्री बंशी धर बौद्ध के समर्थन में मोती पुर सिंचाई कालोनी के ग्राउण्ड पर  चुनावी जन सभा  को सम्बोधित करेंगे ​मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 फ़रवरी को बहराइच और श्रावस्ती जिले में 6 जन सभाओं को करेंगे संबोधित | New India Times3. मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव मटेरा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मन्त्री यासर शाह के समर्थन में रिसिया बाजार में  चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

4.  मुख्यमन्त्री श्रावस्ती जिला हेड क्वाटर भिनगा में सपा प्रत्याशी इन्द्राणी वर्मा के समर्थन में पुलिस लाईन के बगल मैदान पर चुनावी जन सभा को सम्बोधित करेंगे 

5. अखिलेश यादव श्रावस्ती विधान सभा क्षेत्र के इकौना स्थित जगतजीत इण्टर कालेज ग्राउण्ड पर सपा प्रत्याशी हाजी मो0 रमजान के समर्थन में चुनावी जन सभा सम्बोधित करेंगे

6. और अन्त में मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव कैसर गंज विधान सभा क्षेत्र के कैसर गंज ( रानी बाग ) में या तय होने वाले स्थान पर सपा प्रत्याशी राम तेज यादव के समर्थन में चुनावी जन सभा को सम्बोधित करने के उपरान्त लगभग सांय 04 बजे  वह गोण्डा जिले के लिये रवाना हो जाँयगे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article