चलती बस पर गिरा विशाल पेड़, कोई जनहानि नहीं हुई | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​चलती बस पर गिरा विशाल पेड़, कोई जनहानि नहीं हुई | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के बिजुआ गोला मार्ग पर एक चलती बस पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया है। चालक की सूझबूझ से किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है। पेड़ गिरने से बस की छत क्षतिग्रस्त हो गयी है। यह हादसा बिजुआ से गोला मार्ग पर ग्राम बासी में पेश आया है। पेड़ को क्रेन की मदद से बस पर से हटाया गया। ​चलती बस पर गिरा विशाल पेड़, कोई जनहानि नहीं हुई | New India Timesगोला से बस अंसारी ट्रेवल्स की यूपी 31 टी. 6568 चलकर बिजुआ आ रही थी तभी बुधवार शाम लगभग 5 बजे बस पर एक विशाल पेड गिर गया। सूचना मिलते ही अलीगंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और पेड को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

By nit