शासकीय माध्यमिक विद्यालय आहू में अनोखे रूप से मनाया गया सामूहिक रक्षाबंधन | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT; 

शासकीय माध्यमिक विद्यालय आहू में अनोखे रूप से मनाया गया सामूहिक रक्षाबंधन | New India Times​शासकीय माध्यमिक विद्यालय आहू में विद्यार्थियों के द्वारा रक्षाबंधन के पर्व को बड़ी धुमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने शिक्षकों और सहपाठी भाईयों को रक्षा सूत्र बांधा।

शासकीय माध्यमिक विद्यालय आहू में विगत वर्षो से रक्षा बंधन के पर्व पर पौधों को राखी बांधकर उनकी देखरेख का भी संकल्प लिया जाता है। इस वर्ष भी बालिकाओं ने यह संकल्प लिया। प्रधान पाठक श्री बी.एल.वर्मा ने रक्षाबंधन के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।

श्री सोलंकी जी ने प्रचलित शास्त्रो में वर्णित कथा से बच्चों को अवगत कराया गया।

श्री दुबे जी और ठाकुर सर ने भी रक्षाबंधन क्यों जरूरी है,बच्चों को बताया।

 इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि अध्यापक विमल लववंशी, जोहरा कुरैशी और विद्यालय परिवार के राधेश्याम बिलावल , प्रकाश मसार और समस्त बच्चे उपस्थित थे। रक्षाबंधन के उपरांत बाल सभा का भी आयोजन किया गया।

यह जानकारी अतिथि अध्यापक विमल लववंशी ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article