रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT;
झाबुआ जिले की मेघनगर नगर परिषद 15 वार्डों का संचालन कर रही है और नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी की सरल स्वभावी व्यक्तित्व की धनी अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया काबिज हैं साथ ही कांग्रेस की आसमा महबूब मेघनगर नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर काबिज हैं। केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मेघनगर नगर परिषद में कांग्रेस के 9 पार्षद काबिज हैं। कांग्रेस पार्टी के विपक्ष में होने के बावजूद भी इन 9 वार्डों में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य किए गए हैं और किए जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना में कांग्रेस के इन पार्षदों ने अपने अपने वार्ड में गरीब हितग्राहियों को लाभ दिलाया है और दिलाया जा रहा है। कांग्रेस के वार्ड नंबर 4 के पार्षद गंगा वसुनिया ( 83 ) वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती लीला राधेश्याम ( 77 ) वार्ड नंबर 15 की पार्षद नानी जोगी वसुनिया ( 68 ) वार्ड नंबर 13 के पार्षद राकेश गामड़ ( 60 ) वार्ड नंबर 1 के पार्षद कल सिंह भूरिया ( 43 ) इसी तरह अन्य वार्डों में भी कांग्रेस के पार्षदों ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर रोड निर्माण, शौचालय निर्माण, लाईट के लिए विद्युत पोल 100 से भी अधिक लगाए गए हैं। इन पारषदों ने करोड़ों रुपए के कार्य करवा कर अपने-अपने वार्ड में अपनी अच्छी खासी पकड़ मतदाताओं मे बना ली है जिसकी वजह यह बताई जा रही है कि अन्य भेदभाव भुलाकर सिर्फ जनता का भला करना चाहते हैं।
