ग्राम प्रधान रहीमुद्दीन ने रक्षाबंधन पर बांटी साड़ियां | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​ग्राम प्रधान रहीमुद्दीन ने रक्षाबंधन पर बांटी साड़ियां | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत करनपुर निबहा के ग्राम प्रधान रहीमुद्दीन ने विधवा महिलाओं को साड़ियां वितरित की।

ग्राम प्रधान ने रक्षा बंधन के अवसर पर अपनी ग्राम पंचायत की सभी विधवा महिलाओं को अपने निजी खर्चे से साड़ी वितरित कर मिशाल पेश की है। यह बात विकासखण्ड सदर के ग्राम पंचायत करनपुर निबहा की है। यहां के प्रधान रहीमुद्दीन उर्फ मुस्कान एक मोटरसाइकिल मकैनिक से ग्राम प्रधान बने हैं। रहीमुद्दीन उर्फ मुस्कान का काम करने का ढंग निराला ही है। वैसे तो इलाके में बड़े बड़े जमींदारों के पास भी प्रधानी है लेकिन जो दरियादिली गरीबों और असहायों की मदद के लिए मुस्कान प्रधान दिखा रहे हैं शायद ही इलाके के किसी प्रधान ने ऐसा किया हो। अभी कुछ ही दिन पहले इनकी ग्राम पंचायत में एक दलित किशोरी का घर ठीक उसी की बारात आने के दिन जल गया था। उस समय भी ग्राम प्रधान रहीमुद्दीन उर्फ मुस्कान की दरियादिली देखने को मिली थी। इन्होंने दलित किशोरी की बारात का पूरा खर्चा उठाने का जिम्मा लेकर सब कुछ जानने के बाद भी उसी समय बारात मंगवाई थी। इनके जज्बे से प्रभावित तत्कालीन तहसीलदार सदर राजेश चंद्र ने मदद कर उसमें चार चांद लगाए थे। ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगी प्रधानों से भी सहयोग लिया था। ईद के अवसर पर ग्राम प्रधान ने जहां मुस्लिम विधवा महिलाओं को 1-1 सूट बांटा था वहीं अब रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम पंचायत के तीनों मित्रों को मिलाकर कुल 40 विधवा महिलाओं को साड़ियां वितरित की है। 

ग्राम प्रधान ने NIT संवाददाता को बताया कि पहले दिन तो कुछ महिलाओं ने साड़ी लेने से इनकार किया, इसलिए दूसरे दिन भी वितरण किया गया, इस प्रकार ग्राम पंचायत की कुल 40 विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित की गई हैं। जिन विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित की गई हैं उनमें माया देवी पत्नी रामधार, कोकिला पत्नी चेतराम, लज्जा वती पुत्री बाबू, सोमवती पत्नी जयपाल, केतुका पत्नी महा नंद, शमिता पत्नी छोटेलाल, जय सुखी पत्नी समलिया, सेठाइन पत्नी मिश्रीलाल, लौंगा श्री पत्नी राजाराम, सुमन देवी पत्नी अशोक,मालती देवी पुत्री बाबू, सुमन देवी पत्नी बिहारी आदि शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.