जंगल से सागौन के काटे गए चार पेड़, आखिर मुद्दियों को क्यों किया जमींदोज़, वन कर्मी की संलिप्तता के मिले संकेत, बीट दरोगा को है जान का खतरा, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​जंगल से सागौन के काटे गए चार पेड़, आखिर मुद्दियों को क्यों किया जमींदोज़, वन कर्मी की संलिप्तता के मिले संकेत, बीट दरोगा को है जान का खतरा, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की महेशपुर रेंज में लकड़ी माफियाओं के द्वारा रातों रात सागौन के चार पेड़ चोरी से काटने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेंज क्षेत्र के देवीपुर बीट में दक्षिण कठिना कम्पार्टमेंट दो में अज्ञात लोगों के द्वारा बेश कीमती सागौन के चार पुराने पेड़ काटे गये हैं और रातों रात लकड़ी भी ठिकाने लगा दी गयी है। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के उद्देश्य से पेड़ो की मुद्दियों को भी जमींदोज कर दिया गया है।​जंगल से सागौन के काटे गए चार पेड़, आखिर मुद्दियों को क्यों किया जमींदोज़, वन कर्मी की संलिप्तता के मिले संकेत, बीट दरोगा को है जान का खतरा, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | New India Timesमौके पर मिले अवशेषों के हवाले से पता चलता है कि पेड़ तीन दिन पहले काटे गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि यदि चोर चोरी से पेड़ काटेगा तो उसको सबूत मिटाने की क्या पड़ी ऐसे में प्रतीत होता कि किसी वनकर्मी की संलिप्तता है। कार्यवाहक रेंजर बनारसी दास मौर्य ने बताया कि बीट के वन दरोगा राम प्रसाद की तहरीर पर चोरी से पेड़ कटान की अज्ञात लोगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसकी जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।  उधर बीट के दरोगा ने लकड़ी माफियाओं से जान के खतरे की आशंका भी जतायी है। अब देखना यह है कि लकड़ी माफिया पकड़े जाते हैं या फिर केवल खाना पूर्ति के लिए किसी निर्दोश गरीब व्यक्ति को फंसाया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article