पर्यावरण एवं जनकल्याण समित ने भूतनाथ मेले में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन  | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​पर्यावरण एवं जनकल्याण समित ने भूतनाथ मेले में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन  | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में 20 अगस्त को भगवान शिव की नगरी छोटी काशी में चल रहा पवित्र सावन माह का मेला जिसमें नागपंचमी के बाद पड़ने वाले सोमवार को ऐतिहासिक एक दिवसीय भूतनाथ मेला जो आज सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक भूतनाथ के एक दिवसीय मेले में लाखों शिवभक्तों के तत्कालीन आकस्मिक गर्मी स्वस्थ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण एवं जनकल्याण समित उत्तर प्रदेश की इकाई जिला खीरी के कस्बा गोला इकाई ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर तिर्लोकगिरी मन्दिर के निकट लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला की पूरी टीम दवाओं के साथ कैम्प में समय से उपस्थित हुई, जिसने बडी संख्या में मरीजों को देखा और उचित दवाएं निःशुल्क दी और कुछ के लगी चोट पर डॉक्टरों ने पट्टी बांधी। ​पर्यावरण एवं जनकल्याण समित ने भूतनाथ मेले में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन  | New India Timesआने वाले शिवभक्तों को तमाम रोगों के लिए तात्कालिक दवा दी गई वही अन्य कई जनपदों के आये शिवभक्तों को भी दी गई। इस दौरान डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर नरेन्द्र कुमार, सुयश कुमार फार्मासिस्ट, सतेंद्र प्रकाश आप्टोमेट्रिक सहित समित के राजीव वर्मा अध्यक्ष, महासचिव अशोक कुमार, अमित गुप्ता, नगर सयोजक, नगर प्रभारी हसन रजा मौजूद रहे। कैंप में भारी संख्या में लखीमपुर के अलावा ,पीलीभीत, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर सहित अन्य जिलों के  मरीजों को दवा दी गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article