तीन दिवसीय प्रवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का छिंदवाडा जिले में होगा आगमन,  17-18 अगस्त को विविध कार्यक्रमों में होंगे शामिल | New India Times

आसिम खान, छिंदवाडा (मप्र), NIT; 

तीन दिवसीय प्रवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का छिंदवाडा जिले में होगा आगमन,  17-18 अगस्त को विविध कार्यक्रमों में होंगे शामिल | New India Times​म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिले के सांसद श्री कमलनाथ जी आगामी 17 से 19 अगस्त तक अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। अपने तीन दिवसीय प्रवास में श्री कमलनाथ चार जनसभाओ को संबोधित करने के साथ ही नगर एवं जिले मे आयेाजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी दिनांक 17 अगस्त दिन शुक्रवार को हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे हरई विकासखंड के ग्राम भालपानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, तदोपरांत श्री कमलनाथ जी प्रातः 11.15 बजे परासिया विकासखंड के ग्राम दमुआ में आयेाजित जनसभा को संबोधित कर आमजनों से रूबरू होंगे। दोपहर 12.30 बजे श्री कमलनाथ जी का उमरेठ ब्लाक के ग्राम कचराम में आगमन होगा जहां वे जनसभा को संबोधित करने के पश्चात दोपहर 1 बजे चौरई विकास खंड के ग्राम केरिया(बाकानागनपुर) में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 जनसभाओं के उपरांत अपरान्ह 3 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम भाजीपानी पहुंचने के बाद श्री कमलनाथ जी कार द्वारा ग्राम खापा पहुंचकर कांग्रेस के दिवगंत नेता स्व. श्री रामजी पटेल के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे तत्पश्चात वे पुनः कार द्वारा खापा से भाजीपानी पहुंचकर हेलीकाप्टर द्वारा छिंदवाडा के लिये रवाना होंगे । दोपहर 3.45 बजे श्री कमलनाथ जी का छिंदवाडा आगमन होगा। 

 दिनांक 18 अगस्त दिन शनिवार को श्री कमलनाथ जी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे तथा दिनांक 19 अगस्त को भोपाल  के लिये प्रस्थान करेंगे। 

By nit