गिट्टी खदान जंगल में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का शक | New India Times

आसिम खान, छिंदवाडा (मप्र), NIT; 

गिट्टी खदान जंगल में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का शक | New India Times​जुन्नारदेव विधानसभा की अंबाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गिट्टी खदान जंगल में एक अज्ञात युवती का शव नग्न अवस्था में पाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक लैब टीम एवं पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। जांच टीम के अनुसार युवती की हत्या कर शव जंगल में दो-तीन दिन पहले फेंका गया है, प्रथम दृष्टया दुष्कर्म पश्चात हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है, हलाकि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी किंतु हत्या की इस वारदात से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़े स्तर पर जांच की कार्रवाई की जा रही है।

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग में आगामी 16 अगस्त को मुख्यमंत्री जन दर्शन यात्रा का आगमन होने जा रहा है उसके ठीक पहले संभावित यात्रा क्षेत्र में युवती की निर्मम हत्या होने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन की सांसें थमी गई है।

अंबाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के गिट्टी खदान जंगल में मिली युवती के शव की पहचान मिटाने के लिए अज्ञात आरोपियों ने उसका सिर बुरी तरह से पत्थरों से कुचल दिया है जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि हत्यारे एक से अधिक संख्या में थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.