तिरला में ब्लॉक स्तरीय प्रस्फुटन समिति प्रशिक्षण सह बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT;

तिरला में ब्लॉक स्तरीय प्रस्फुटन समिति प्रशिक्षण सह बैठक का किया गया आयोजन | New India Times​विगत 10 अगस्त 2018 को तिरला में ब्लॉक स्तरीय प्रस्फुटन समिति प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वृक्षारोपण हेतु सभी को जागरुक किया गया व सभी को पेड़ लगाने की जानकारी दी गई साथ ही इस बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के काउंसलर द्वारा स्किल डेवलपमेंट के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया और पाम्पलेट वितरित किये और उन्हें गांव में भी और लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया व पंजीयन फॉर्म भरवाया गया। इसमें इच्छुक प्रतिभागियों ने अपने अपने पसंद के क्षेत्र को उस पंजीयन फार्म में अंकित किया साथ ही शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिरला में जन सहयोग द्वारा ₹20000 की जाली बगीचे के पेड़ पौधों का रखरखाव हेतु समस्त बीएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं मेंटर तथा विकासखंड समन्वयक द्वारा श्रमदान करके लगाई गई। प्रशिक्षण सह बैठक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें विकासखंड समन्वयक अनीता जाटव और समस्त मेन्टर्स उपस्थित रहे। यह जानकारी विकासखंड समन्वयक अनीता जाटव द्वारा NIT संवाददाता को दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article