समुदाय जब जुड जाता है तो बदलाव नजर आता है: विधायक श्री माधोसिंह डावर  | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;​समुदाय जब जुड जाता है तो बदलाव नजर आता है: विधायक श्री माधोसिंह डावर  | New India Times

  • तीन जनपदों के सरपंच, सचिव और जीआरएस ने बाइक रैली के माध्यम से किया स्वच्छता जनजागरण।
  • जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान, जिला पंचायत सीईओ श्री एमएल त्यागी ने भी किया संबोधित।

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के तहत जिले में स्वच्छता जनजागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। इसी कडी में बुधवार को जिले के जोबट, उदयगढ और चन्द्रशेखर आजाद जनपद पंचायत के समस्त सरपंच, सचिव और जीआरएस अपनी-अपनी जनपदों से बाइक रैली के माध्यम से निकलकर स्वच्छता का जनजागरण करते हुए मंडी प्रांगण जोबट में एकत्रित हुए। यहां आयोजित परिचर्चा का आयोजन हुआ। परिचर्चा में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान, विधायक श्री माधोसिंह डावर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। परिचर्चा को संबोधित करते हुए विधायक श्री डावर ने कहा हमारे जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में बडे सम्मान दिलाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। हमारे सामूहिक प्रयास जिले को बडा सम्मान दिला सकते है। जिले को देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के लिए दृढ इच्छा शक्ति के साथ काम करने की आवश्यकता है। स्वच्छता और साफ सफाई की पहल हमें स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और फिर पूरे समुदाय तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा साफा शौर्य और सम्मान का प्रतीक है और रूपालू राजपुर का चिन्ह भी साफा है। अब यह हम सब जिलेवासियों के लिए स्वाभिमान की बात है। इसलिए सभी को मिलकर जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम पायदान पर लाने हेतु विशेष प्रयास करने होंगे। ​समुदाय जब जुड जाता है तो बदलाव नजर आता है: विधायक श्री माधोसिंह डावर  | New India Timesकार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि स्वच्छता का संदेश स्कूली बच्चे घर-घर पहुंचाने में महती भूमिका निभा रहे है। जिले के आमजन और ग्रामीणों को भी इसमें कंधे से कंधा मिलाकर आगे आना होगा। उन्होंने जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम स्थान दिलाने का आह्वान करते हुए व्यापक रूप से स्वच्छता के क्षेत्र में जनजागरण की बात कही। जिला पंचायत सीईओ श्री त्यागी ने कहा ओडीएफ के कारण जिले को एक सम्मान मिला जो कि प्रत्येक जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। अब अवसर आया है स्वच्छता को लेकर समुदाय में जनजागरण किया जाए। इससे समुदाय जुडेगा तो अलीराजपुर जिला देशभर में स्वच्छता के लिए विशेष प्रेरणा का केन्द्र बन सकता है। इसके लिए छोटे-छोटे प्रयासों को बल देने की आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मगनसिंह कनेश ने सभी से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के मोबाइल एप एसएसजी 18 पर अधिक से अधिक वोट का आह्वान किया। इस अवसर पर आपणू जिलू नम्बर एक के स्टीकर का विमोचन भी किया गया। कृषि उपज मंडी जोबट अध्यक्ष श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव, जनपद पंचायत जोबट सीईओ श्री बीके पटेल, उदयगढ जनपद सीईओ सुश्री पूजा सोलंकी, जनपद पंचायत सीईओ चन्द्रशेखर आजाद नगर श्री मनोज निगम, यूनिसेफ कन्सल्टेेंट श्री अजय कोहरे सहित बडी संख्या में तीनों जनपद पंचायतों के सरपंच, सचिव और जीआरएस मनमोहक साफे बांधकर कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन बीसी श्री रविन्द्र नायक ने किया। आभार जनपद सीईओ श्री पटेल ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.