फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;
कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के अन्तर्गत बहने वाली गेरुआ नदी पार कर के आज एक बाघ आम्बा गांव में घुस आया। आम्बा के गेरुआ पार इलाके में ग्रामीणों को दूर नदी पार करते एक जानवर दिखा पहले तो लोग इसे कोई छोटा जानवर समझे किंतु घाट के समीप आते ही विशालकाय बाघ को देख ग्रामीणों के होश उड़ गये। जैसे ही बाघ गेरुआ पार कर नदी के तट पर उतरा तो पूरे गांव में भगदड़ मच गयी। अपनी जान बचाने के लिए लोग भयभीत हो कर अपने अपने घरो में घुस गये।
प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि गेरुआ नदी करीब 900 मीटर चौडी है जिसे बाघ ने 15 मिनट में पार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी 2 दिन पहले नेपाल से आये 40 हाथियों का झुंड इसी रास्ते से गेरुआ नदी पार कर के जंगलों में गया था।
