वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में आज दिनांक 7 अगस्त 2018 को भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के गोला तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर गोला में राशन कार्ड, पट्टों की जमीनों का आवंटन ,विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन, नरेगा जॉब कार्ड धारकों को काम न दिया जाने एवं बकाया भुगतान , आबादी की जमीनों के आवंटन,गन्ना भुगतान ,आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने, एवं बिजली विभाग द्वारा तमाम मुआवजे न दिए जाने ,सहित क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया गया है।
जिसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित किसान मजदूर भाइयों बहनों माताओं से अनुरोध है कि समय 11:00 बजे गोला तहसील पहुंच कर न्याय पाने हेतु अपनी लड़ाई स्वयं लड़े और किसान पंचायत को सफल बनाएं ।
पंचायत के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान मसीहा राकेश सिंह चौहान अपनी टीम के साथ लखीमपुर खीरी, जिला अध्यक्ष प्रभारी सीतापुर प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू शुक्ला ने पंचायत को संबोधित किया और आगे कहा कि संगठन का विस्तार करें।
