प्रजापति समाज ने रैली निकाल कर प्रस्तावित अस्पताल का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;

प्रजापति समाज ने रैली निकाल कर प्रस्तावित अस्पताल का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times​प्रजापति समाज की महिलाएं व पुरुष नरे लगाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोंपा। प्रजापति समाजजनों का कहना है कि प्रजापति समाज के लोग पथवारी रोड पर कई वर्षों से व्यवसायी कार्य कर रहे हैं। जहां पर मटके, दिप, कवेलु, आदि कार्य करते आ रहे हैं। वही पर हमारे कुछ मकान भी बने हुए हैं। महिलाएं और पुरुष दोनों ही वहीं कार्य पर निर्भर हैं। हमें जानकारी मिली है कि जहाँ हम कार्य करते है वहाँ पर उसी स्थान पर आयुष विभाग एक अस्पताल बनाने जा रहा है। इससे हमारे व्यवसाय पर बुरा असर पड़ेगा और हमारा पूरा व्यवसाय ठप हो जाएगा। अगर हमारे आस-पास अस्पताल का निर्माण होता है तो ,मिट्टी के बर्तन, दिप,कवेलु आदि निर्माण करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल पास में होने से मिट्टी के बर्तन को आग से पका नही सकेंगे। हमारे पास इस स्थान के अलावा दूसरा कोई स्थान उपलब्ध नही है। अगर ऐसा होता है तो हमारे पूरे परिवार को भूखे मरने की स्थित हो जायेगी।

प्रजापति समाज ने इसके पूर्व में भी श्रीमान को आवेदन दिया था किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई। इस लिए आयुष विभाग ने अस्पताल बनाने का जो आदेश दिया है उसे तत्काल रोका जाये। हम पहले भी इस सम्बंध में आवेदन दे चुके हैं परंतु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। अगर कोई कार्यवाही नही होती है तो पूरा समाज मजबूर होकर धरने पर बैठ जाएगा।

इस मौके पर प्रजापति समाज के अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, महेश, जितेंद्र, नवीन, वीरेंद्र, आश्विन,चेतन, अनिल संजय, कालू,गट्टू, कैलाश, पूनम,सचिन कलाबाई आशाबाई, लीलाबाई तथा कई प्रजापति समाज के लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.