दीवार गिरने से महिला हुई घायल,लगातार हो रही बारिश बनी गांव वालों के लिए खतर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​दीवार गिरने से महिला हुई घायल,लगातार हो रही बारिश बनी गांव वालों के लिए खतर | New India Timesउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला में लगातार बारिश होने के कारण जहां कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है वह बाढ़ से बचे गांवों में आए दिन मकान गिरने की खबरें आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला फरधान थाना क्षेत्र के गांव लकेशर का सामने आया है, जहां खाना बनाते समय महिला के ऊपर दीवार गिर गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वालों ने आनन फानन में महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है और महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम लखेश्वर की निवासिनी मधुबाला 43 पत्नी रमेश चंद्र अपने घर में बच्चों का पेट भरने के लिए खाना बना रही थी कि उसी समय अचानक घर की एक दीवार ढह गई जिसके नीचे मधुबाला दबईगई। लोगों के चीख पुकार मचाने के बाद परिवार सहित आसपास के लोगों ने मलबे में दबी मधुबाला को किसी तरह बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद परिवार वालों ने देर न करते हुए इमरजेंसी सेवा 108 को फोन पर सूचना दी, खबर मिलते ही 108 मौके पर पहुंच गई और महिला को लाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। वही जब ईएमओ डॉक्टर विवेक कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.