वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र के भ्रमण पर निकले जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व सी डी ओ रवि रंजन ने विकास क्षेत्र कुम्भी में कराए जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की। यह समीक्षा बैठक लन्दनपुर ग्रँट के ग्राम कुन्हुपुर के प्राथमिक स्कूल में एक स्वच्छता के तहत की गयी जिसमें डीएम ने ग्रमीणों से शौचालय बनवाने व उनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए इसके महत्व को बताया। लक्ष्य पूर्ति के लिये शौचालय निर्माण में तेजी लाने हेतु राजमिस्त्रियों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। स्वच्छता जागरूकता के लिए गठित महिला, पुरुषोत्तम व बच्चों की बानर टीमों को टार्च, सीटी, छाता बांटे गये ।वच्चो को बिस्किट के पैकेट वितरित किये गए।
इस मौके पर डीपीआरओ चन्द्रिका प्रसाद, वी डी ओ बालक राम , हैदराबाद थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार सिंह मय स्टाफ , प्रधान सोम बती, सेक्रेटरी व ग्रामीण मौजूद रहे।
