उम्मीद एजुकेशनल संस्था की ओर से गुणवंत विद्यार्थियों का हुआ सत्कार | New India Times

सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

उम्मीद एजुकेशनल संस्था की ओर से गुणवंत विद्यार्थियों का हुआ सत्कार | New India Times​हाजी हाकम मियां हॉल में उम्मीद एजुकेशनल एंड वेल्फेयर संस्था की ओर से तीसरी बार अल्पसंख्यक गुण गौरव समारंभ 2018 का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में गुणवंत दसवीं और 12वीं के 12 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, हाथ घड़ी, बॉल पेन, पानी की बोतल और फूल देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। ​उम्मीद एजुकेशनल संस्था की ओर से गुणवंत विद्यार्थियों का हुआ सत्कार | New India Timesइस कार्यक्रम के अध्यक्ष धुले शहर के नेत्रतज्ञ डॉ मुकर्रम खान थे और प्रोग्राम के मेहमान कमर शेख ,वसीम शेख ,मजहर सैय्यद ,बी आर शेख ,रफीक शेख ,मलक मुबिनोद्दीन ,रजिया सुल्ताना, शकीला शेख ,डॉ शकील शेख, कलीम शेख, गयासोद्दीन शेख ,अल्ताफ मंसूरी ,सैय्यद बशीरूद्दीन आदि मान्यवर मंच पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सूत्र संचालन नियाज सर ने किया और कार्यक्रम को सफल संस्था के अध्यक्ष सलीम शेख, उपाध्यक्ष जहीकोद्दीन शेख, सचिव ऑड.हनीफ शेख , सहसचिव नईम शेख, कार्यकारी मंडल के सभासद अजिमोद्दीन शेख, मिर्जा आसिफ बैग, शेख मुनौव्वर ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों के रिश्तेदार भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article