तप्ती धूप में बंदों ने बारिश के लिए अपने रब से की फरियाद, रब ने बंदों को दी बारिश की सौगात, लोगों के खिले चेहरे | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर/ आजमगढ (यूपी), NIT; ​तप्ती धूप में बंदों ने बारिश के लिए अपने रब से की फरियाद, रब ने बंदों को दी बारिश की सौगात, लोगों के खिले चेहरे | New India Timesरेशम नगरी मुबारकपुर क्षेत्र में बारिश  न होने से भीषण गर्मी व पानी की किल्त से हर लोग परेशान हैं। गुनाहों की माफी व अल्लाह की रजा हासिल करने के लिए शुक्रवार को  जुमा की नमाज में व ढाई बजे दोपहर से लगभग आधा दर्जन मस्जिदों व ईदगाहों में बारिश  के लिए  दुआख्वानी की गयी। इस दौरान लोगों ने अल्लाह से शीघ्र वारिश  होने के लिए  दुआएं कीं।​तप्ती धूप में बंदों ने बारिश के लिए अपने रब से की फरियाद, रब ने बंदों को दी बारिश की सौगात, लोगों के खिले चेहरे | New India Timesवहीं दुआ को कबूल करते हुए मालिक ने अपने बंदों को बारिश की सौगात दे दी। रात साढ़े 8 बजे से रिमझिम व अच्छी बारिश होने से लोगो के चेहरे खिल उठे और मालिक का शुक्रिया अदा की। खबर लिखे जाने तक बारिश हो जारी थी।

इसी क्रम तन्जीम आशिकाने औलिया के तत्वावधान में नगर के अलीनगर स्थिति ईदगाह में पूरे कस्बे के लोग इकट्ठा होकर गुनाहों का माफी मांगते हुए अल्लाह ताला से बारिश के लिए दुआएं मांगी। ईदगाह में एक घण्टे पूर्व समय ही बूढे, बच्चे व नौजवान पहुंच गये और निर्धारित समय पर मौलाना सैदरूलवरा ने दूआख्वानी के दौरान कहा कि आज मनुष्य अपने मूल कर्तव्यों से हटते जा रहे हैं। अल्लाह  की इबादत से दूर  लूटखशोट में मस्त हैं।जिसका परिणाम आज सबके सामने है। आज हमें गुनाहों की माफी मांगते हुए  उसके बताये हुए रास्ते पर चलने का पक्का इरादा कर लें।तप्ती धूप में बंदों ने बारिश के लिए अपने रब से की फरियाद, रब ने बंदों को दी बारिश की सौगात, लोगों के खिले चेहरे | New India Timesमुफ्ती मुहम्मद आजम ने कहा कि अपने मालिक को ठीक से याद कर ले तो अल्लाह ताला अपने रहमतों से मालामाल कर देगा। लोग अपने कर्तव्यों समय विमुख हो रहे है।जिसका परिणाम सबके सामने है। हमे ज्यादा से ज्यादा अल्लाह ताला से अपने गुनाहों की माफी मांग कर बारिश के लिए दुआ करनी चाहिए।

इसी क्रम में जुमा के नमाज के बाद अल जामेय अतुल असरफिया, राजा मुबारक शाहजामा मस्जिद, हास बाबा मस्जिद पुरारानी आदि जगहों पर बारिश के लिए दुआएं की गयीं।

इस अवसर पर मौलाना मुहम्मद महबूब अजीजी, जावेद अहमद ,मौलाना अख्तरहुसैन,गुलाम रब्बानी,  क्षेत्र के सभासद मो जावेद अंसारी लाईन मैन , हाजी अजीजुर्रहमान मुहम्मद उस्मान आदि लोग शामिल रहे।

वही शर्बत की भी ब्यवस्था रही। रात साढ़े 8 बजे से बारिश सुरु होने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और  किसान भी काफी खुश नजर आए। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article