ग्वालियर के पडाव थाने से भागा बांग्लादेशी नागरिक अहमद अलमक्की हैदराबाद से गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

ग्वालियर के पडाव थाने से भागा बांग्लादेशी नागरिक अहमद अलमक्की हैदराबाद से गिरफ्तार | New India Times​ग्वालियर के पडाव थाने से नमाज पढने गया बांग्लादेशी नागरिक अहमद अलमक्की अचानक 12 जून को गायब हो गया था जिसे पुलिस ने आंध्रप्रदेश के हैदराबाद से पकडने में कामयाबी हासिल की है। पडाव पुलिस की एक टीम थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के साथ अपने लाव लश्कर को लेकर अलमक्की को लेने हैदराबाद पहुंच गई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नमाज के बाद गायब हुए अलमक्की को लेकर काफी होमवर्क किया उसके बाद पुलिस ने उसे हैदराबाद से उसे दबोच लिया है। पुलिस की यह एक बडी सफलता मानी जा सकती है। पुलिस के अधिकारियों ने भी इस सफलता पर पडाव पुलिस की सराहना की है। वरिष्ठ अधिकारी भी अलमक्की के गायब होने के बाद से सकते में थे। पडाव पुलिस की टीम थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में अलमक्की को लेने हैदराबाद पहुंच गयी थी। टीम उसे लेकर आज देर रात या कल दोपहर तक ग्वालियर पहुंच सकती है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article