पूर्व मंत्री स्वर्गीय तनवंत सिंह कीर को अर्पित की गई श्रध्दांजलि | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर, (मप्र), NIT; 

पूर्व मंत्री स्वर्गीय तनवंत सिंह कीर को अर्पित की गई श्रध्दांजलि | New India Times​कांग्रेस सरकार में मध्यप्रदेश शासन में लम्बे समय तक मंत्री पद पर रहे निमाड़ के कद्दावर नेता, सद्भावना के सिपाही स्वर्गीय श्री तनवंत सिंह कीर को उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर उनके द्वारा स्थापित स्थानीय गुरूगोविंद सिंह डेंटल कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ उन्हें श्रध्दांजलि देकर याद किया गया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय तनवंत सिंह कीर को अर्पित की गई श्रध्दांजलि | New India Times

​इस अवसर पर पूर्व विधायक हमीद काज़ी, स्वर्गीय कीर के भाई उपेंद्र सिंह कीर (टोनी भैया), शैली कीर, कीर परिवार के विश्वासपात्र मंगल भाई श्राफ, पूर्व निगमायुक्त कृष्ण पाल सिंह सिसोदिया, घनश्याम मालवीय, लखनलाल साहू, विष्णु पाल, शैली कीर, राजकुमार पटेल सहित कालेज स्टाफ एंव अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

By nit