मुबारकपुर में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर/आज़मगढ़ (यूपी), NIT;  ​मुबारकपुर में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका | New India Timesमुबारकपुर थाना क्षेत्र के भट्टरा हीरो मोटर साइकिल एजेंसी के निकट लंबे सड़क मुबारकपुर मार्ग पर नाले के पास सोमवार की शाम 5 बजे अज्ञत की लाश मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर 100 नम्बर सठियांव व मुबारकपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश की शिनाख्त करने में जुटईगई है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष लग रही है।​

मुबारकपुर में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका | New India Timesलाश की सूचना मिलते ही मुबारकपुर निवासी व सपा के युवा प्रदेश सचिव मो दानिश उर्फ डीके व पत्रकार जावेद हसन अंसारी भी मौके पर पहुंचे तो लाश के पास उर्दू में कई पर्चा मिला जिससे स्वयं पढ़कर पुलिस को मदद की।  उर्दू पर्चे में कोपागंज किसी मजलिस का पर्चा था साथ ही लाश के पास से आधार कार्ड मिला जिसमें बड़ा गांव कोतवाली मोहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ लिखा है।

खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है।मृतक के सिर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहा था।  लाश देख कर पता लगता है कि यह कई दिनों पुरानी है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। लंबे सड़क पर लाश मिलने से सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी।

वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम के लिए लाश भेज दिया गया है जो भी रिपोर्ट आएगी उसी के आधार पर आखे की कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article