शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी ने यूपी के जिला सिद्धार्थ नगर में ईद को ध्यान में रखते हुए गरीबों व मोहताजों में कपडे व खाद्य सामग्री का किया वितरण  | New India Times

अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर/लखनऊ, NIT; ​शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी ने यूपी के जिला सिद्धार्थ नगर में ईद को ध्यान में रखते हुए गरीबों व मोहताजों में कपडे व खाद्य सामग्री का किया वितरण  | New India Timesउत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के ग्राम बुड्ढ़ी खास के नवजवानों ने लगभग 8 वर्ष पूर्व शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी नामक संस्था का गठन कर बराबर गरीबों व मोहताजों की मदद करते चले आ रहे हैं । इस बार भी ईद के त्योहार को देखते हुये 42 जरूरतमंद मुस्लिम व हिन्दू परिवारों को रमजान गिफ्ट प्रोजेक्ट के तहत अनाज व अन्य दैनिक खाद्य सामान के साथ एक एक जोड़ा कपड़ा वितरण किया। ​शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी ने यूपी के जिला सिद्धार्थ नगर में ईद को ध्यान में रखते हुए गरीबों व मोहताजों में कपडे व खाद्य सामग्री का किया वितरण  | New India Timesसोसायटी के सचिव अब्दुलआखिर सिद्दीकी ने NIT सांवाददाता से बात बात करते हुये बताया कि हमारे समाज में बहुत सारे लोग ग़रीब व लाचार हैं। इसी तरह से विधवा महिलाएं 0भी हैं जिन का कोई देख भाल करने वाला नहीं हैं। आज हमारी कमेटी ने इस ईद के त्योहार को देखते हुये एक जोड़ा कपड़ा , 2 किलो सेवैंया , 1 किलो शकर , गरी , छुहारा , 1 किलो मीठा तेल, 1 किलो दाल , चाय पत्ती, साबुन , ब्रश मंजन शैम्पू समेत लगभग 1500 का पैकेज वितरण किया है ।आगे उन्होंने कहा कि हमारी कमेटी हमेशा हर जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहता है ।जब भी किसी जरूरत मंद को कोई आवश्यकता हो तो कमेटी के मेम्बरों से मिलकर मदद ले सकते हैं। इस मौके पर मौलाना सगीर मदनी ,अब्दुल आखिर सिद्दिकी , शमसुल्लाह खाँ , अब्दुरहमान , बदरे आलम , शमीम अत्लमश , नसीर अहमद , सद्दाम सिद्दिकी , जावेद अहमद खान , हदीसुल्लाह , अबरार अहमद , अताऊर्रहमान , अब्दुल खालिक , अब्दुल हलीम , मौलाना जिकरुल्लाह आदि मौजूद रहे ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.