मंत्री अर्चना चिटनीस के आग्रह पर बुरहानपुर आएंगे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​मंत्री अर्चना चिटनीस के आग्रह पर बुरहानपुर आएंगे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान | New India Timesप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आज भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक में बुरहानपुर में 1 जून एवं 06 जून को आंधी, तूफान एवं ओलावृष्टि से केले की फसल को हुए नुकसान की विस्तृृत जानकारी दी। जिसके बाद मंत्री श्रीमती चिटनिस द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बुरहानपुर दौरा करने एवं पीडित किसानों को शासकीय राहत की संजीवनी प्रदान करने का आग्रह किया। मंत्री श्रीमती चिटनिस के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे शीघ्र ही बुरहानपुर का दौरा करेंगे और किसानों को राहत की संजीवनी अवश्य देंगे। इसके पूर्व कल मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस की मुख्यमंत्री श्री चौहान से हुई भेंट में मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप राहत के प्रस्ताव एवं सुझाव तैयार कर श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंप दिए है। श्रीमती चिटनिस द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मनोबल बनाए रखना जानते हैं इस कठिन परिस्थिति में वे अपने परिवार व साथियों को संबल देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article