डकैती की योजना बना रहे 11 शातिर बदमाश हुए गिरफ्तार, पुलिस ने 27 चोरी व पांच लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए हथियारबंद बदमाशों से 17 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर/डबरा (मप्र), NIT; 

डकैती की योजना बना रहे 11 शातिर बदमाश हुए गिरफ्तार, पुलिस ने 27 चोरी व पांच लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए हथियारबंद बदमाशों से 17 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times​लूट, डकैती, चोरी के मामलों में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। डकैती की योजना बना रहे 11 शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 27 चोरी व पांच लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए 11 हथियारबंद बदमाशों से 17 लाख रुपए का माल किया बरामद किया है। बदमाशो के कब्जे से चोरी, लूट के हथियार व चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन और सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। थाना डबरा देहात, सिटी थाना डबरा और चिनोर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवही में यह सफलता हासिल हुई है। यह बदमाश मझले रावत के घर पर रात्रि में डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

डकैती की योजना बनाने वाली गैंग का खुलासा करने वालों में थाना प्रभारी डबरा देहात अगम जैन, थाना प्रभारी रमेश शाक्य, थाना प्रभारी चीनोर जितेन्द्र तोमर, आरक्षक जितेन्द्र तिवारी एवं पुलिस टीम ने अंजाम दिया है।  

By nit