हनुमानजी के मंदिर पर ज्येष्ठ के मंगल के शुभ अवसर पर हुआ भण्डारें का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​हनुमानजी के मंदिर पर ज्येष्ठ के मंगल के शुभ अवसर पर हुआ भण्डारें का आयोजन | New India Timesउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में आज ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर अर्कवंशी युवा एकता मंच के पदाधिकारियों के द्वारा शर्बत सेवा का आयोजन हनुमान मंदिर लखीमपुर रोड कुम्भी में किया गया। जिसमें राहगीरों, मजदूरों व किसानों को निःस्वार्थ भाव से शरबत पिलाया गया। जिसका आयोजन जितेंद्र सिंह अर्कवंशी सचिव अर्कवंशी युवा एकता मंच ने किया। वाहन चालकों व राहगीरों ने ठंडा शरबत पीकर भीषण गर्मी में राहत महसूस की।​हनुमानजी के मंदिर पर ज्येष्ठ के मंगल के शुभ अवसर पर हुआ भण्डारें का आयोजन | New India Timesकार्यक्रम में अर्कवंशी युवा एकता मंच के अध्यक्ष आनंद कुमार अर्कवंशी, मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह, अनुज अर्कवंशी जिला उपाध्यक्ष खीरी ,राहुल अर्कवंशी जिला सचिव खीरी, विनय अर्कवंशी, अभिषेक अर्कवंशी , शिवम ,संदीप अर्कवंशी, अजय अर्कवंशी व युवा एकता मंच के पदाधिकारी व सदस्य व अन्य तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit