संपत्ति विवाद में भाई ने भाई व उनके परिवार पर धारदार हथियार से किया हमला  | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

संपत्ति विवाद में भाई ने भाई व उनके परिवार पर धारदार हथियार से किया हमला  | New India Times​संपत्ति के विवाद में पत्रकार के बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार की लोहे की पाइप आदि से जबरदस्त धुलाई कर दी जिसमें पत्रकार की बीवी के सर पर गंभीर चोट लगी है जिसकी हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। NIT संवाददाता से बात करते हुए पत्रकार अब्दुर्रहमान मालिक ने बताया है कि चालीसगांव रोड पुलिस ने दोनों पक्षों पर उत्पात मचाने का मामला दर्ज किया है।​संपत्ति विवाद में भाई ने भाई व उनके परिवार पर धारदार हथियार से किया हमला  | New India Times80 फ़िट रोड स्थित नजम नगर निवासी पत्रकार अब्दुर्रहमान मालिक ने बताया है कि उनके पिता का पांच महीने पूर्व देहांत हो गया था जिसके चलते बड़े भाई सुलेमान मालिक से संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था जिसमें रविवार दोपहर के समय घर पर कब्जा करने हेतु सुलेमान मालिक ने उसके छोटे भाई की गैर मौजूदगी में उसके परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें पत्रकार अब्दुर्रहमान मलिक की पत्नी खैरुल निशा के सिर पर सुलेमान मालिक ने लोहे के पाइप से हमला कर उसके गले में से सोने का मंगलसूत्र छीनकर हाथ पकड़ कर घर से खिंच कर बाहर निकाल दिया। सुलेमान के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पत्रकार अब्दुलरहमान मालिक के परिवार की पिटाई की, जिसमें पत्रकार की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, उसे उपचार हेतु हीरे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चालीसगांव रोड़ पुलिस ने अब्दुलरहमान मालिक की शिकायत पर मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा विभिन्न धाराओं के तहत सुलेमान निजामुद्दीन मलिक, सलाउद्दीन सुलेमान मलिक, सिराजुद्दीन सुलेमान मलिक, सुमैया सुलेमान मलिक, आदिल सुलेमान मलिक, जेबुन्निसा सुलेमान मलिक, नजमुल निशा सुलेमान मलिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.