नगरीय निकायों-पचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2018 के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त प्रेक्षक शरदचन्द्र शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक | New India Times

अविनाश द्विवेदी/पूजा यादव,सागर (मप्र), NIT; ​नगरीय निकायों-पचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2018 के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त प्रेक्षक शरदचन्द्र शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक | New India Timesनगरीय निकायों-पचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2018 के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त प्रेक्षक शरदचन्द्र शुक्ला ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों, सीईओ जनपद पंचायतों और नगर पालिका अधिकारियों की आयोजित बैठक में कहा कि जो प्राधिकृत अधिकारी प्रशिक्षण से छूट गए हैं, उनका दो दिवस के भीतर प्रशिक्षण सुनिश्चित करा लिया जाये। बैठक में शिफ्टिंग सूची, विलोपन, वेरीफिकेशन सूची, संशोधन वेरीफिकेशन सूची पर प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा मार्किंग की जाए। ईआरएमएस में एन्ट्री की कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने यह भी कहा दावे आपत्ति आरसीएम में दर्ज किये जायें। बैठक में कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।

बैठक में आयोग के प्रेक्षक शरदचन्द्र शुक्ला ने नाम जोड़ने की कार्यवाही के संबंध में कहा अकारण नाम जोड़ने हेतु व्यक्ति को परेशान न हो सुनिश्चित किया जाये। बैठक के प्रारंभ में तहसीलदार रूपेश सिंघई ने प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रारूप मतदाता सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। यह भी बताया गया कि 30 मई को रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा वार्ड-पंचायत में प्रकाशन की कार्रवाई की जायेगी। बैठक में कहा गया मृत मतदाताओं की सूची प्राधिकृत अधिकारियों को उपलब्ध करवा दी जाये। डोर-टू-डोर कर्मचारी जा रहे हैं, के बारे में भी बताया गया। बैठक में अन्य विषयों पर भी प्रेक्षक श्री शुक्ला द्वारा निर्देशानुसार कार्रवाई समय-सीमा में करने की बात कही गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article