कौशल विकास एवं रोजगार की दिशा में युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कलेकटर ने चिन्हांकित कर उनको सूचीबद्व करने के विभागीय अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;

कौशल विकास एवं रोजगार की दिशा में युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कलेकटर ने चिन्हांकित कर उनको सूचीबद्व करने के विभागीय अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Times​कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कौशल विकास एवं रोजगार की दिशा में युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में चिन्हांकित कर उनको सूचीबद्व करने के दिशा निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। 

कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने जारी निर्देशों में कहा है कि जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन करने की दिशा में तिथि 29 मई 2018 निश्चित की गई है। इस मेला के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जावे। युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में चिन्हांकित करने के लिए नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्री अनूप कुमार सिंह को बनाया गया है। रोजगार मेला और युवाओं को चिन्हांकित करने की कार्यवाही महाप्रबंधक उद्योग श्री अनूप चौबे द्वारा की जावेगी। जिसमें भिण्ड जिले के युवाओं को सूचीबद्व किया जाकर उनको प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जावें। साथ ही मालनपुर इंड्रस्ट्रीयल ऐरिया स्थित फैक्ट्रियों में रोजगार के अवसर प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। 

इस दिशा में जिले के मालनपुर क्षेत्र की इन्डस्ट्रियों से संपर्क स्थापित कर जॉब के साधन जुटाने की कार्यवाही की जावें। साथ ही ऐसे जॉब के सेक्टर जिनमें योग्यता के अनुसार युवाओं की आवश्यकता हो, उनकी सूची भी तैयार की जावे। इसीप्रकार रिक्वाटमेंट की जानकारी जुटाई जावे। कौशल विकास एवं रोजगार की दिशा में जुलाई माह में भोपाल स्तर पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जावेगा। जिसके लिए भी युवाओं को सूचीबद्व करने की कार्यवाही होनी चाहिए।  

 कलेक्टर ने कहा कि जिले में भूतपूर्व सैनिको की अधिक संख्या है। जिनके भी डाटावेस योग्यता के अनुसार तैयार किए जावे। जिससे फैक्ट्रियो से आने वाली मांग के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड आदि के लिए सूची उपलब्ध कराई जा सके। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर देने की दिशा में यशस्वी कंपनी के माध्यम से ग्वालियर कों टेकओवर करने की व्यवस्था की जा रही है। यह कंपनी क्षेत्रीय जिलो के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। 

भिण्ड जिले के युवाओं की सूची भी यशस्वी कंपनी को भेजने की व्यवस्था की जावे। साथ ही महाप्रबंधक उद्योग श्री चौबे रोजगार की दिशा में बैंक इंशोरेश कंपनियों से भी संपर्क कर रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article