वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर जिले के कमलापुर इलाके में नशे में धुत एक व्यक्ति ने रायफल से फायर कर दो व्यक्तियों को घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
कमलापुर के कस्बा शाह जललापुर में शाम करीब छह बजे नशे में धुत एक व्यक्ति रायफल लेकर सड़क किनारे बैठा रो रहा था तभी वहां से गुजर रहे सचिन यादव पुत्र अवधेश निवासी सरवरपुर ने शांत होने को कहा जिस पर उसने संदीप को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन जब शाह जलालपुर निवासी रामेन्द्र पुत्र रामसहाय वहां पहुंचा तो उसने उसे भी गोली मार दी और भाग कर बाग में चला गया। जानकारी होने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने उसे घेर कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घेर कर आरोपी को धर दबोचा और अक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर आरोपी को थाने ले गई तथा दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहाँ डॉक्टरों ने सन्दीप को मृत घोषित कर दिया। बोले कप्तान- एसपी आनन्द कुलकर्णी ने बताया थाना कमलापुर सीतापुर क्षेत्र के बरई जलालपुर में सुरजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गौरिया थाना मोहम्मदी जनपद खीरी द्वारा अपनी लाइसेंसी रायफल से सचिन पुत्र अवधेश नि0 सरवरपुर थानां कमलापुर, ललतू पुत्र राम सागर नि0 बरई जलालपुर थानां कमलापुर पर फायर किया। जिसमें सचिन पुत्र अवधेश की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई है व घायल को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस द्वारा सूझबूझ से फायर करने वाले मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति सुरजीत सिंह उपरोक्त को लाइसेंसी रायफल के साथ पकड़ लिया गया है, सुरजीत सिंह के पुत्र की दुर्घटना में मौत होने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, मौके पर सभी अधिकारी मय भारी पुलिस बल मौजूद है व विधिक कार्यवाही की जा रही है।. कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
