पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति गोला ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पत्र में सात सूत्रीय समस्याएं जिनका स्थानीय स्तर पर निस्तारण नहीं हो रहा को होने को दर्शाया गया है।

ज्ञापन में की गई मांगें:

1- छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकरननाथ जहां पर त्रिलोकीनाथ मंदिर ऐतिहासिक और प्राचीन है वहां पर भूमाफियाओं द्वारा तीर्थ सरोवर जो कि भद्रकुण्ड के नाम से धर्म शास्त्रों में वर्णित है उस पर लगातार कब्जा किया जा रहा है जबकि गत माह पूर्व श्रीमान उप जिलाधिकारी श्री योगानंद जी ने हदबंदी कर गहरी खाई खुदवाकर पिलर लगवा दिए थे और अवैध कब्जेदारों को नोटिस भी जारी की गई थी, उसके बावजूद पुनः निर्माण कार्य हो रहा है। कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया उसके बावजूद निरंतर कब्जा जारी है, यहां तक कि काफी पिलर उखाड़ दिए गए हैं।

2- गोला तहसील के निकट भूमाफियाओं द्वारा आसामी पट्टा पर अवैध रूप से कब्जा कर रात दिन निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जबकि पूर्व में उपरोक्त को प्रशासन ने खाली कराया था।

3- गोला देहात ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की जमीन की गलत तरीके से लेखपाल ने पैमाइश कर समुदाय विशेष के लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है जबकि पूर्व में तहसील प्रशासन द्वारा चयनित तत्कालीन लल्लू राम के द्वारा पैमाइश की गई थी तो यह जमीन रिक्त कर दी गई इसलिए लल्लू राम द्वारा 14-10 को की गई पैमाइश के अनुसार पैमाइश कराई जाए।

4- गोला गोकरननाथ में लगातार स्थानीय प्रशासन एवं नगर पालिका से लगातार आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की जाती रही है लेकिन अब तक आवारा पशुओं पर अंकुश नहीं लग सका है, जिससे तमाम प्रकार के रोग नगर में पनप रहे हैं, इस पर तत्काल कार्रवाई कराने का कष्ट करें।

5- नगर के अंदर कोठी भट्ठा जो कि प्रतिबंधित कर दिया गया था उसके बावजूद यह भट्ठा लगातार चलाया जा रहा जिसके कारण उत्पन्न गर्मी से जल स्तर में काफी गिरावट आई है ।

6- मैलानी जंगल में मड़हा कोठी के नाम से विख्यात है जहां पर प्रचीन धर्म स्थल है, यहा पर आने वाले भक्तों के वाहनों से भारी वसूली वन विभाग करता है। हिन्दूओं के धर्मस्थल से इस प्रकार की वसूली जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है जिस को तत्काल बन्द कराई जाए।

7- पूर्व की सरकार में भारी पौधारोपण किया गया था जिसका नाम ग्रीन बुक में दर्ज कराने का कार्य किया गया था, वह पौधे 80% सूख गए हैं जिसका प्रमाण गोला मैलानी महेशपुर मैं देखा जा सकता है, इसलिए उपरोक्त वन रेन्जों में पूर्व में लगाई गई प्लांटेशन की हालत देखकर जांच कर कार्यवाही कराई जाए।

ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, गोला विधानसभा प्रभारी शकील खा, विधानसभा अध्यक्ष गोला मनोज गुप्ता, गोला नगर प्रभारी हसन रजा, ब्लाक अध्यक्ष जयेन्द्र मिश्रा, ब्लाक प्रभारी अनिल वर्मा, नगर अध्यक्ष गोला मधुसूदन मिश्रा, रामनिवास, संदीप दीक्षित, मान सिंह, सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article