अभिजीत श्रीवास्तव, भोपाल, NIT;
कोलार थाना पुलिस ने शातिर नकबजन गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लगभग तीन लाख रुपये का बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
भोपाल डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस में इस नकबजन गैंग का खुलासा करते हुए मीडिया को जानकारी दी। डीआईजी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपियों की पहचान दीपू उर्फ दीपक रविदास पिता राजेश रविदास उम्र 20 वर्ष निवासी बांसखेड़ी कोलार रोड भोपाल, सोनू जाटव पिता कन्हैयालाल जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी 610 क्वाटर कोलार रोड भोपाल और कमलेश ठाकुर पिता पदम सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बोरदा कोलार रोड भोपाल के रूप में हुई है।डीआईजी का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने दस नकबजनी की वारदातें कबूली हैं।आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपए का चोरी किया माल बरामद हुआ है। डीआईजी चौधरी ने आगे बताया कि आरोपी दीपू उर्फ दीपक रविदास के विरुद्ध कोलार थाने में बीते चार वर्षों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी कमलेश, सोनू जाटव के खिलाफ और अभिषेक रघुनवंशी 18 वर्ष के खिलाफ कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।आरोपियों को पकड़ने में टीआई कोलार जितेंद्र पाठक, सब इंस्पेक्टर सुबोध गौतम, ए. बी मसकोले, एएसआई जसवंत सिंह, विनोद द्विवेदी, हेड कॉन्स्टेबल हरिहर, कॉन्स्टेबल कुँवर बहादुर, कंचन यादव, अरविंद राजपूत, रामहित मीना एवं मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
