ग्राम सौंठन के पास तालाब में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक बुजुर्ग व एक युवक की हो गई मौत। | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​ग्राम सौंठन के पास तालाब में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक बुजुर्ग व एक युवक की हो गई मौत। | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के ग्राम बरगदिया निवासी दिलीप कुमार वर्मा (58) पुत्र चेतराम अपने ट्रैक्टर में डनलप जोड़कर महेश उर्फ लल्लू भार्गव पुत्र अनिल कुमार भार्गव का गन्ना सुबह जलालपुर से बेचकर घर लौट रहे थे। जैसे ही गोला लखीमपुर मार्ग पर ग्राम सौंठन के पास बने तालाब के निकट पहुंचे तो सड़क पर तीव्र मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गया जिससे दिलीप कुमार व महेश उर्फ लल्लू  ट्रैक्टर के नीचे दब गया। पास खेतों में काम कर रहे लोगों व राहगीरों  ने ट्रैक्टर के नीचे से चीखने चिल्लाने की आवाज सुन पास जाकर देखा तो दोनों लोग ट्रैक्टर के नीचे दबे पड़े थे किसी तरह ग्रामीणों व राहगीरो ने ट्रैक्टर डनलप को सीधा किया तब तक दिलीप की मौत हो चुकी थी जबकि महेश गम्भीर हालत में थे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देते हुए महेश को 108 एम्बुलेन्स सेवा से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन महेश ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो लोगों की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।​ग्राम सौंठन के पास तालाब में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक बुजुर्ग व एक युवक की हो गई मौत। | New India Times

मिल से पर्ची न मिलने से दोनों किसान कोल्हू पर गये थे गन्ना बेचने

मिल से पर्ची न मिलने से दोनों किसान कोल्हू पर गन्ना बेचने गए थे जहाँ से वापस आते समय दोनों की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गयी। मृतक दिलीप के भाई चंद्रभाल वर्मा ने बताया की अभी 150 कुंतल गन्ना बचा था। पर्ची नहीं मिली थी महेश भार्गव का गन्ना बिकवाने दिलीप वर्मा जा रहे थे जहां ट्रैक्टर पलटने से दोनों की मौत हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article