गन्ना समिति हरगांव में विदाई व स्वागत समारोह हुआ संपन्न | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर, (यूपी), NIT; ​​गन्ना समिति हरगांव में विदाई व स्वागत समारोह हुआ संपन्न | New India Times
आयुक्त गन्ना एवं चीनी उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश संख्या 445/C/ दिनांक 9 मई 2018 द्वारा गन्ना समिति हरगांव में सचिव के पद पर तैनात संजय राव का स्थानांतरण ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर बहेड़ी हो जाने के कारण समिति कर्मचारियों एवं प्रबंधक कमेटी द्वारा विदाई समारोह का आयोजन समिति प्रांगण में किया गया।इस अवसर पर राव साहब को विदाई देते हुये व नवांगतुक सचिव भूपेश कुमार राय व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील सिंह का कर्मचारियों एवं प्रबंध कमेटी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।​संजय राव तत्कालीन सचिव को भावभीनी विदाई देते हुये गन्ना समिति गोला गोकर्ण नाथ से कार्य मुक्त होकर गन्ना समिति हरगांव में सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण किये भूपेश राय व गन्ना विकास परिषद बहेडी से कार्यमुक्त होकर गन्ना विकास परिषद हरगांव में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किये सुनील सिंह का मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन नागेंद्र सिंह संचालक गन्ना समिति हरगांव राम कुमार शुक्ला महेंद्र दत्त मिश्र, गन्ना विकास परिषद हरगांव के संचालक जयप्रकाश कर्मचारी नेता मोहम्मद यूनुस खान सुशील त्रिपाठी विष्णु कुमार अग्निहोत्री रमेश चंद्र अवस्थी अनीस अहमद जितेंद्र दुबे ज्योति स्वरूप मिश्रा अयूब हसन राकेश कुमार पाण्डेय, गन्ना विकास परिषद हरगांव के वरिष्ठ लिपिक देशराज राही आदि ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।

कार्यक्रम में मौजूद प्रबंध कमेटी के संचालक राम कुमार शुक्ला, महेंद्र दत्त मिश्रा, पूर्व चेयरमैन नागेंद्र सिंह कर्मचारी नेता मोहम्मद यूनुस खान ने राव साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा नवांगतुक सचिव व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

 इसके दो दिन पूर्व किसान संघर्ष मंच अराजनैतिक के अध्यक्ष राजेश सिंह तोमर ने अपने पदाधिकारियों के साथ संजय राव का मुंह मीठा करा कर माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.