बीएचईएल भोपाल के गेट नम्बर 6 के पास स्थित गोल्डन जुबली ब्लॉक के करीब ​एक पेड से लटकी मिली युवक की खोपड़ी | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​बीएचईएल भोपाल के गेट नम्बर 6 के पास स्थित गोल्डन जुबली ब्लॉक के करीब ​एक पेड से लटकी मिली युवक की खोपड़ी | New India Timesबीएचईएल भोपाल के गेट नम्बर 6 के पास स्थित गोल्डन जुबली ब्लॉक के करीब ​एक युवक की खोपड़ी बुधवार दोपहर पेड़ से लटकी हुई मिली है जिससे आसपास में सनसनी फैल गई है।​

मिली जानकारी के अनुसार एक मोटी रस्सी के सहारे युवक की खोपड़ी को पेड़ से लटकाया गया था। युवक की खोपड़ी मिलने की सूचना पर गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी ने इस युवक की खोपड़ी को हत्या करके उसके धड़ से खोपड़ी को अलग कर पेड़ पर लटकाया था। खोपड़ी काफी हद तक ऐसी स्थिति में है, जिससे उसकी पहचान आसानी से हो सकती है। एकाएक पेड़ पर लटकी खोपड़ी देखकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने फोन पर पुलिस को नर खोपड़ी की सूचना दी। मौके पर पहुंची गोविंदपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article