वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; लखीमपुर खीरी जिला में आंधी तूफान से जिले में काफी नुकसान हुआ है। छप्पर गिरने से पलिया के सेमर पुरवा में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि तिकुनिया के 4 गावों में आग से 1 की मौत हुई है इस तह जिले भर में तीन लोगों की मौत हुई और आधा दर्जन लोग जख्मी हालत अस्पताल में भर्ती हैं।
डीएम खीरी शैलेन्द्र सिंह आंधी तूफान प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने कहा कि 24 घण्टे में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रभावितों के खाने पीने का इंतेजाम किया जा रहा है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए आदेश दिए गये हैं।
जिला अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना तथा पीडितों को त्रिपाल भी दिया।
बरसोला में जिला अधिकारी खीरी का अग्नि पीड़ितों ने घेराव किया। खेत जलाने वाले पर कार्यवाही की मांग एवं सभी को जल्द से जल्द सहायता दिलाने की मांग की। तहसील निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया कोईलार में आंधी के दौरान लगी भीषण आग। आग लगने से लगभग बीस घर जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों की हुईं मौत है और काफी जानमाल का हुआ नुकसान है।
तूफ़ान के दौरान तिकुनिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुथना बरसोला में लगी भीषण आग,आग से लगभग 100 घर जलकर राख, काफी जान माल का हुआ नुकसान, लोगों के घरो में नहीं बचा खाने तक का सामान। अचानक लगी आग से कोई कुछ भी नहीं बचा पाया। प्रशासन की घोर लापरवाही आमने आई है। डी एम खीरी द्वारा अलर्ट जारी होने के बावजूद भी तूफ़ान से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। घटना के एक घंटे बाद भी नहीं पहुची फायर बिग्रेड न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस ही पीड़ितो का दर्द बाटने पहुंची।
पीड़ितों ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी खीरी को दी और प्रशासन की लापरवाही से अवगत कराया। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव निबौरीय के नया पुरवा में तेज आंधी में हुआ भीषण अग्नि कांड।
