कर्नाटक चुनाव में भाजपा की बढ़त को लेकर पटाखे फोड व मिठाइयां बांट कर मनाई गई खुशी | New India Times

संजय गुप्ता, सागर (मप्र), NIT; 

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की बढ़त को लेकर पटाखे फोड व मिठाइयां बांट कर मनाई गई खुशी | New India Times​सागर जिला के देवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप जैन बबलू सिनेमा द्वारा भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय में कर्नाटक चुनाव में भाजपा की सीटें बढ़ने, जनता का विश्वास बनाने एवं मोदी लहर बरकरार होने को लेकर पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटी गईं।  कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रतन सिंह लोधी, ठाकुर तेजी सिंह, देवराज सरखेड़ा, कमलेश तिवारी, विस्तारक जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, युवा अध्यक्ष मंटू राजपूत, विक्की लारिया, खेमचंद अहिरवार, विजय राजपूत, जनपद सदस्य राजकुमार लोधी, रामशंकर चौरसिया, अशोक कोरी, उदयभान जोगी, उमाशंकर तिवारी, युधिष्टर लोधी, देवेंद्र ठिकरिया,गुड्डू खान आदि मौजूद रहे।

 संदीप जैन ने कहा कि कर्नाटक में ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा की सरकार बनेगी, लोगों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए सभी मतदाताओं के प्रति उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.