अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को नवीन तकनीकी जानकारियों को हासिल करने के लिए स्मार्ट फोन योजना शुरू की गई है। जिसके अन्तर्गत अब्बल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को इस सुविधा से लाभान्वित करने की पहल निरंतर जारी है। इसलिए सकारात्मक सोच के साथ छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर परिवार और समाज का नाम रोशन करें। वे आज शासकीय महार्षि अरविन्द महाविद्यालय पर आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री निहाल सिंह राणा, महामंत्री श्री चंद्रशेखर शर्मा, पार्टी पदाधिकारी श्री आकाश शर्मा, सरपंच श्रीमती सुमन तोमर, प्राचार्य श्री सगर, विभागीय अधिकारी, पत्रकार और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि संसाधनों की कमी नहीं है, सिर्फ मजबूत लक्ष्य की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सूचना के युग में स्मार्ट फोन विद्यार्थियों को अपने अध्ययन संबंधी विभिन्न तरह की जानकारी उपलब्ध कराने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आज के युग में नौजवान समाज में परिवर्तन ला सकते है। साथ ही आशाओं की किरण एवं प्रेरणा के माध्यम से विकास गति को बढाने में सहयोग कर सकते है। इस दिशा में विद्यार्थियों को स्मार्ट सोच भी कायम करनी होगी। इसीप्रकार अपने अंदर के ज्ञान को मजबूती प्रदान करते हुए स्मार्ट बनने की पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की पहल पर पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की सुविधा सुनिश्चित की है। छात्र स्मार्ट फोन से इन्टरनेट पर शैक्षणिक, सामान्य ज्ञान आदि की जानकारी प्राप्त करने में सहायक होंगे।
छात्र-छात्राओं को प्रदान किए स्मार्ट फोन
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने गोहद स्थित शा.महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में आरती वर्मा, भूपेन्द्र, दीपक कुशवाह, एकता अग्रवाल, ज्योति शर्मा, कान्हा सिंघल, मनीष कुशवाह सहित 112 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन प्रदान किए।
मौ में राठौर समाज के 41 जोडे बंधे परिणय-सूत्र में
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने आज मौ में राठौर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में राठौर समाज के 41 जोडे परिणय सूत्र मंे बंधे। उनको आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही नव वर-वधू को दाम्पत्यि जीवन में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाऐं दी।
राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी समाजो की भलाई की दिशा में काम कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत आवश्यक सुविधाऐं गरीब कन्याओं के परिवारो को उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि राठौर समाज के इस सम्मेलन में समाज द्वारा सम्मेलन आयोजित कर 41 जोडो को परिणय सूत्र में बांधने की अनुकरणीय पहल की है। जिससे समाज में खुशहाल वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने कहा कि आयोजक बधाई के पात्र है। जिनके द्वारा एक ही स्थान पर सम्मेलन में सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने आयोजक और नव दम्पत्तियों को बंधाई दी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री हरनारायण सिंह कुशवाह, नगर परिषद के अध्यक्ष श्री मुकेश भारद्वाज, मण्डी अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह यादव, पार्टी पदाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह यादव, सामूहिक विवाह सम्मेलन के पदाधिकारी सर्वश्री संभू सिंह राठौर, रामनिवास राठौर, हंशराज सिंह राठौर, रामकुमार राठौर, रमेश राठौर, रामरतन राठौर, श्याम सिंह राठौर, दयाराम राठौर, रामस्वरूप राठौर, छोटेलाल राठौर, हजारी राठौर एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिक, पत्रकार, वर-वधू के परिजन और शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
