अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT;
मई माह में जिले की सभी तहसीलों में दो दिवसीय राजस्व न्याय शिविर बुधवार से प्रारंभ हुये। कलेक्टर के.वी.एस चौधरी के निर्देश पर जिले की तहसीलों के दूरस्थ अंचल के गांवों में पूरी की पूरी तहसील लगी। शिविरों को लेकर कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को शिविर आयोजन के लिये आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे, जिसके मद्देनजर विभिन्न तहसील क्षेत्र अंतर्गत आयोजित शिविरों की मॉनिटरिंग संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी व तहसीलदार द्वारा ली गई। इन राजस्व अधिकारियों द्वारा शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही शिविर में पहुंचे आवेदकों के प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की गई।
यहां आयोजित हो रहे राजस्व शिविर….
मई माह में आयोजित दो दिवसीय राजस्व न्याय शिविर बुधवार 9 मई से प्रारंभ हुये। बुधवार से प्रारंभ होने वाले दो दिवसीय राजस्व न्याय शिविरों का आयोजन कटनी तहसील अंतर्गत मुड़वारा-1 में वसूली शिविर का आयोजन हुआ। वहीं ग्राम पंचायत खिरवा (पहाड़ी) में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार रीठी तहसील बरखेड़ा (बिलहरी) में शिविर आयोजित हुआ। वहीं बड़वारा तहसील के ग्राम पंचायत लुहरवारा, विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत डोकरिया (सिनगौड़ी), बरही तहसील के ग्राम पंचायत कन्नौर में इन शिविरों का आयोजन हुआ। इसी के साथ बहोरीबंद तहसील के ग्राम पंचायत बड़खेड़ा नीम (बहोरीबंद), ग्राम पंचायत अमोच (स्लीमनाबाद), ग्राम पंचायत पिपरिया (बाकल) में, ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत बरही (ढीमरखेड़ा) और ग्राम पंचायत भूला (पानउमरिया) में ये शिविर आयोजित हुये।
10 मई गुरुवार को भी इन चयनित स्थानों में राजस्व न्याय शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ग्रामीण अपनी राजस्व से संबंधित शिकातयों का निराकरण करा सकेंगे। वहीं इन शिविरों में राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिये राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
